हापुड़

प्रेमिका की हो गई शादी तो प्रेमी मां से बोला, आखिरी बार देख लो मेरा चेहरा, फिर किया यह काम

लंबे समय से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम संबंध
2 min read
• •
Updated: 19 May 2020, 12:59 PM IST
aarif.png

हापुड़. लॉकडाउन के बीच हापुड़ से एक सनकी प्रेमी की दिल दहगला देने वालवी दस्तान सामने आई है। यहां अपने प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर गुस्से से पागल एक युवक ने मां से बोला, मां आकिरी बार देख लो मेरा चेहरा और इसके बाद अपने सिर में गोली मार ली। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में हापुड़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया, लेकिन उसकी गेभीर हालत को देखते हुए दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के कोटला निवासी आरिफ किसी लड़की से काफी समय से प्रेम संबंध में था। इस बीच उसे अपनी प्रेमिका की शादी की खबर मिली। इस खबर को सुनकर आरिफ अपना आपा खो बैठा। जानकारी के मुताबिक रविवार को प्रेमिका की शादी होने के बाद प्रेमी आरिफ ने जान देने की कोशिश के तहत सुसाइड करने की कोशिश की। युवक ने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। हालांकि उसकी मौत नहीं हुई है। दिल्ली एम्स में गंभीर हालत में उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों को युवक की जेब से एक जिंदा कारतूस भी मिला है।

बताया जा रहा है कि युवक ने सोमवार की सुबह करीब 3 बजे अपनी मां से उसका आखिरी बार चेहरा देखने को कहा था। युवक ने अपनी मां से कहा था कि वो उसका आखिरी बार चेहरा देख लें, इसके बाद वो उसका चेहरा नहीं देख पाएंगी। इतना कहने के बाद युवक घर से चला गया था। परिवार को उसके सिर में गोली लगे होने की खबर मिली तो हड़कंप मच गया।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए हापुड़ एसपी (SP) संजीव सुमन ने बताया कि प्रेमिका की शादी होने से नाराज (21) वर्षीय प्रेमी आरिफ ने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published on: