
हापुड़ जिले में एक चाय का खोखा चलाने वाले बुजुर्ग को बिजली विभाग ने 1.20 लाख की रिकवरी का नोटिस भेजा है। इससे बुजुर्ग परेशान हो गए हैं। बुजुर्ग दोयमी गांव के निवासी हैं। बुजुर्ग ने अधिशासी अभियंता यानि Executive Engineer ऑफ Electricity Department से शिकायत कर नोटिस वापस लेने की मांग की है।
2017 में मिला था कनेक्शन
बुजुर्ग रविदत्त शर्मा ने कहा, “साल 2017 में दीन दयाल योजना में खंभे लगने के बाद ही कनेक्शन मिला था। इसका वो बिल भी जमा कर रहे हैं। साल 2008 में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उस समय खंभे से घर की दूरी अधिक बताकर कनेक्शन देने से इंकार कर दिया गया था।”
बुजुर्ग ने बताया, “चाय का खोखा चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। ऐसे में 1.20 लाख रुपए वह कैसे लाएगा? साल 2017 के बाद से उसने बिजली का प्रयोग किया है। इसका बिल भुगतान कर रहा है। अधिकारियों से रिकवरी का नोटिस वापस लेने की मांग भी की है।”
एक ही उपभोक्ताओं के दिए दो-दो कनेक्शन
जिले के तीनों डिवीजन में 10 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जो नेवर पेड में बने हुए हैं। इन उपभोक्ताओं ने कोई पैसा जमा नहीं किया है। बिजली निगम के अधिकारियों ने एक ही उपभोक्ताओं के दो-दो कनेक्शन कर दिए हैं। इस वजह से एक कनेक्शन का पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नेवर पेड वालों की संख्या बढ़ रही है।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा, “दोयमी निवासी उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करायी है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई गलती हुई है तो उस नोटिस को वापस लिया जाएगा। लोकल मीटर रीडर गलत बिल निकालकर चले जाते है। इसकी कई शिकायतें मिली हैं।”