हापुड़

दूल्हे की हरकत से शादी का मंडप बना युध्द का मैदान, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान!

Hapur News: हापुड़ में दूल्हे की एक हरकत ने शादी समारोह को युध्द का मैदान बना दिया।
2 min read
May 22, 2024
groom kissed bride on stage

Bride and Groom News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक शादी में दूल्हे की हरकत की वजह से विवाह समारोह युद्ध का मैदान बन गया। मामला इतना बिगड़ गया कि आखिर में पुलिस बुलानी पड़ी। आइए जानते है क्या है पूरा मामला?

जयमाला के समय दूल्हे ने दुल्हन को किया किस

यह मामला हापुड़ जिले के देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर का है। यहां दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाने के बाद स्टेज पर ही सबके सामने उसे किस कर दिया। यह देखकर घराती भड़क गए। घरातियों के नजर में दूल्हे ने गंदी हरकत की है। घरातियों का मानना है कि उनके यहां यह सब नहीं चलता है। दुनिया वालों के सामने दूल्हे ने हमारी नाक कटा दी। इसी बात को लेकर दोनों ही पक्षों में बहस हुई और फिर धीरे- धीरे शादी का मंडप युद्ध का मैदान बन गया।

दोनों पक्षों में हुई मारपीट

देखते देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस मारपीट में कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट की खबर सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्ष को लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के बाद बारात बैरंग लौट गई।

दुल्हन के पिता ने बताई घटना की पूरी बात 

इस घटना के बारे में दुल्हन के पिता ने बताया कि दो बेटियों की शादी एक साथ होनी थी। बड़ी बेटी की शादी सकुशल संपन्न हो गई। लेकिन दूसरी बेटी की विवाह के समय बवाल हो गया। दूल्हे ने गंदी हरकत कर दी थी। इसके बाद बारात लौट गई। बाद में उसी लड़के से बेटी की शादी कराई गई। किसी पक्ष ने इस घटना के मामले में तहरीर नहीं दी है।

Updated on:
22 May 2024 06:37 pm
Published on:
22 May 2024 06:37 pm