हापुड़

Hapur डीएम ने दी चेतावनी— स्वास्थ्यकर्मियों से की अभद्रता तो रासुका लगेगी

Highlights हापुड़ में कोरोना के 17 केस आ चुके हैं सामने इनमें से ज्यादातर तब्लीगी जमात से जुड़े लोग लोगों से स्वास्थ्य टीमों के सहयोग की अपील की
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2020, 1:36 PM IST
dm.jpg

हापुड़। देश की जनता को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। हापुड़ की डीएम अदिति सिंह भी कोरोना से जनपदवासियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास में लगी हुई हैं। डीएम जनपद में बढ़ रही कोरोना मरीजो की संख्या को लेकर चिंतित दिखाई दे रही हैं।

इनको लगाया गया है हेल्थ चेकअप में

हापुड़ जनपद में अभी तक कोरोना के 17 मरीज सामने आ चुके हैं। इन 17 केसों में ज्यादातर तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। डीएम अदिति सिंह ने जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगा दी हैं। इन टीमों में डॉक्टर्स, आशाएं, एएनएम व 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े हुए कर्मचारी लगे हुए हैं। डीएम अदिति सिंह ने जनपद की जनता से स्वास्थ्य परीक्षण में लगी हुई टीमो का सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस को दिए सुरक्षा देने के निर्देश

डीएम ने सख्त लहजे में भी कहा है कि यदि स्वास्थ्य परीक्षण में लगी हुई टीमों के कर्मचारियों के साथ किसी ने भी अभद्रता या उपद्रव किया तो ऐसे लोगो के खिलाफ रासुका के तहत करवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम से बदसलूकी करने वाले लोगों पर कड़ी कारवाई के लिए जनपद के सभी एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। साथ ही डीएम ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी हापुड़ पुलिस को निर्देशित किया है।

Updated on:
17 Apr 2020, 1:36 PM IST
Published on: