हापुड़

3 बच्चों की मां ने घर से भागकर ननद के साथ रचाई शादी, घरवालों के सामने खड़ी हो गई एक और परेशानी

ननद और भाभी के शादी करने के बाद परिजन हैरान है आस-पास के लोगों ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनोें साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है  
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 10:36 AM IST
marriage
3 बच्चों की मां ने घर से भागकर ननद के साथ रचाई शादी, घरवालों के सामने खड़ी हो गई एक और परेशानी

हापुड़. सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननद और भाभी ने आपस में शादी रचा ली। दोनों की शादी के बाद में घरवाले हैरान है। ननद और भाभी पति-पत्नी की तरह रहने की जिद पर अड़ी हुई है। वहीं दोनों के इस कदम के बाद में महिला का पति भी हक्का-बक्का है। समलैंगिक विवाह को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का हवाला देकर पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। जिसकी वजह से घरवालों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 8 साल पहले पास के गांव की एक लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद में युवक के 2 बेटे और एक बेटी हुई। युवक की एक बहन है। युवक की शादी के समय उसकी बहन की उम्र 16 साल थी। शनिवार को दोनों अचानक गायब हो गई। बाद में ननद और भाभी घर पहुंची तो सभी सन्न रह गए। ननद और भाभी ने परिजनों को बताया कि उन्होंने कोर्ट में शादी कर ली है। दोनों की शादी की खबर आस-पास के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उधर, शादी की खबर मिलने के बाद में परिजनों ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों अपने शादी के फैसले को लेकर साथ रहने पर अड़िग है। बताया गया है कि ननद मेरठ में जॉब करती थी। कुछ दिन पहले उसने जॉब छोड़ दी थी। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोर्ट का हवाला देकर कार्रवाई से मना कर दिया। ननद और भाभी किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। सिटी कोतवाली प्रभारी महावीर चौहान ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

Published on: