
हापुड़. सिंभावली कोतवाली एरिया के नेशनल हाइवे पर सब्जी से भरा एक मिनी ट्रक का टायर फट गया। जिसके बाद ट्रक पलट गया और उसके ऊपर बैठे करीब एक दर्जन से अधिक लोग नीचे दब गए। हादसे में एक दबने से एक की मौत हो गई, जबकि 13 से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, अमरोहा जनपद के कई गांव के किसान गुरुवार देर रात ट्रक में सब्जी लेकर दिल्ली जा रहे थे। जब ये गढ़मुक्तेश्वर के अठसेनी ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं, आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति अमर सिंह की मृत घोषित कर दिया।