हापुड़

पुलिस कस्टडी में मारे गए प्रदीप के परिजनों को केन्द्रीय मंत्री ने दिवाली पर दिया बड़ा तोहफा

पुलिस की कस्टडी में पिटाई से प्रदीप की हो गई थी मौत प्रदीप की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर किया था प्रदर्शन परिजनों की मांग पर आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ हुई एफआईआर
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2019, 12:32 PM IST
vk_singh.png

हापुड़. हापुड़ के पिलखुआ में पुलिस कस्टडी में मारे गए (Death in police custody) प्रदीप के परिजनों को दिवाली के मौके पर यूपी सरकार (UP Government) ने आर्थिक मदद दी है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने मृतक प्रदीप के घर जाकर उनकी पत्नी को 10 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी और जल्द ही आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और गिरफ्तारी का आश्वाशन भी दिया। मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने यह राशि पीड़ित के परिजनों को दी।


आपको बता दे कि करीब 12 दिन पहले पिलखुआ के लाखन गांव के रहने वाले प्रदीप की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी, जिसमें सीओ समेत 7 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी। वहीं, गरीबी के कारण मृतप प्रदीप के परिजनों को आर्थिक मदद की आवशयकता थी। जिसे देखते हुए सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में मृतक प्रदीप के परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक मदद और नौकरी के अलावा बच्चों की पढ़ाई कराने का आश्वाशन भी दिया। वहीं, सीएम योगी के आश्वाशन और सीएम योगी की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद करने का आदेश मिलते ही केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह लाखन गांव पहुंचे । इस दौरान मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए मृतक प्रदीप के परिजनों को 10 लाख रूपये की आर्थिक मदद की।

Published on: