हापुड़

UP News : 500 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड लेखपाल ने जहर खाया

UP News : लेखपाल पर आरोप है कि उन्होंने भरी चौपाल में ग्रामीण से 500 रुपये की वसूली की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2025, 12:31 PM IST
posion
प्रतीकात्मक फोटो

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किए गए लेखपाल जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में लेखपाल को अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने इसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तहसील परिसर में लेखपाल के जहर खाने की घटना से हड़कंप मच गया। लेखपालों ने इकट्ठा होकर घटना के विरोध में हंगामा कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रकरण में जांच के निर्देश दिए हैं।

तहसील में परिसर में हंगामा

घटना हापुड़ की है। यहां लेखपाल सुभाष मीणा पर तीन जून को आरोप लगा था कि उन्होंने 500 रुपये की रिश्वत ली है। आरोपों के मुताबिक यह रिश्वत लेखपाल ने गांव में आयोजित एक चौपाल में ली थी। इसी गांव के रहने वाले भूपेंद्र ने आरोप लगाया था कि उनसे 500 रुपये की वसूली की गई। ग्रामीण ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने इस आरोप में लेखपाल को निलंबित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेखपाल बुधवार की सुबह तहसीलदार से मिलने पहुंचे थे। उसके बाद पता नहीं क्या हुआ तहसील परिसर में ही लेखपाल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उन्हे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से चिकित्सकों ने उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गया इस घटना का जब पता अन्य लेखपालों को चला तो वो भी तहसील में जुट गए और हंगामा कर दिया। मामला लखनऊ तक जा पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रकरण में जांच के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
10 Jul 2025, 12:31 PM IST
Published on: