4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली खेलकर ट्यूबवेल पर नहाने जा रहा था युवक, बदमाशों ने झोंक दी अंधाधुंध फायरिंग

Hapur murder news : होली पर हापुड़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने के लिए जा रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
death

प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां होली के दिन एक गांव में मातम पसर गया। पूरे गांव में सनसनी फैल गई। यहां एक शख्स होली खेल कर अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार के एक व्यक्ति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मामला हापुड़ जिले के पूठ गांव का है। युवक की हत्या से गांव में आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव पूठ के रहने वाले 50 साल के विजय होली खेलने के बाद अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बदमाश बाइक से सवार होकर आए और विजय पर अंधाधुंध फायर झोंक दी। गोली विजय को आकर लगी। गोली लगने से विजय घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े।

विजय को घायल देखकर ग्रामीणों ने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। परिवार वाले विजय को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी लालवती समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास जांच कर रही है और घटनास्थल का भी मुआयना किया।

मृतक के बेटे से कहासुनी का मामले आ रहा सामने

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक के बेटे से बाइक सवारों की कहासुनी हुई थी। यह जानकारी सीओ स्तुति सिंह ने दी। उन्होंने कहा मामला रोडरेज का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।