हापुड़

आईएएस की परीक्षा पास करनी पड़ी भारी, एसओजी ने लिया हिरासत में

सिद्धार्थ गौतम ने आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने का किया था दावा एसओजी की टीम ने सिद्धार्थ को लिया हिरासत में  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2019, 1:39 PM IST
police
आईएएस की परीक्षा पास करनी पड़ी भारी, एसओजी ने लिया हिरासत में

हापुड़. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने का दावा करने वाले सिद्धार्थ गौतम निवासी असगर पूरा को एसओजी ने हिरासत में लिया है। सिद्धार्थ गौतम ने आईएएस की परीक्षा पास करने का दावा किया था। सिद्धार्थ के पिता को मालूम हुआ तो उनकी अचानक तबियत खराब हो गयी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: गठबंधन में तय हुआ प्रधानमंत्री का चेहरा!, मायावती ने किया ऐलान
https://www.patrika.com/greater-noida-news/bsp-supremo-mayawati-to-address-election-rally-in-greater-noida-4397632/?utm_source=patrikaUP&utm_medium=social

जानकारी के अनुसार हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के असगर पूरा निवासी अशोक गौतम का पुत्र सिद्धार्थ गौतम आईएएस की तैयारी कर रहा था। सिद्धार्थ ने आईएएस की परीक्षा दी थी। अब कुछ दिन पहले ही आईएएस का परिणाम घोषित हुआ था। उसमें 538 वी रैंक पर एक सिद्दार्थ गौतम का सिलेक्शन हुआ। बताया गया है कि हापुड़ निवासी सिद्धार्थ ने खुद चयनित होने पर खुशियां मनाई। जिसके खबरे पेपरों में भी निकाली गयी, लेकिन शनिवार रात अचानक मेरठ की एसओजी और पुलिस टीम ने सिद्धार्थ गौतम को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए मेरठ ले गयी। जब इस पुरे मामले की जानकारी सिद्दार्थ के पिता अशोक को मिली तो उनकी अचानक से तबियत खराब हो गयी। एसओजी की टीम मामले की जांच कर रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on: