हापुड़

‘घर पर तो सब्जी में नमक कम बताता है और यहां दाल मखनी का मजा’; पति की प्रेमिका रंगेहाथों चढ़ी पत्नी के हत्थे और फिर…

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही हैं। महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया था।
2 min read
Aug 05, 2025
Hapur Viral Video
हापुड़ में दो महिलाओं के बीच झगड़ा। फोटो सोर्स-X

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा इलाके का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं आपस में झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही है।

हापुड़ में दो महिलाओं के बीच झगड़ा

दरअसल, अपनी प्रेमिका के साथ हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट पर शख्स दाल मखनी खा रहा था। इसी दौरान शख्स की पत्नी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नाटकीय दृश्य देखने को मिला। पत्नी ने जैसे ही पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथों पकड़ा तो दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

दो महिलाओं के झगड़े का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है, अपने पति पर पहले से महिला को शक था। शुक्रवार को महिला ने अपने पति का पीछा किया। इसके बाद महिला ने देखा कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ हाईवे किनारे रेस्टोरेंट पर बैठा है और मजे से दाल मखनी खा रहा है। महिला जैसे ही मौके पर पहुंची तो पति के होश उड़ गए। इस दौरान महिला ने तंज कसते हुए कहा, "घर पर तो सब्जी में नमक कम बताता है और यहां दाल मखनी का मजा ले रहा है''।

पत्नी ने की पति की प्रेमिका की पिटाई

मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ देखकर आनन-फानन में महिला का पति मौके से फरार हो गया। हालांकि इस दौरान उसकी प्रेमिका महिला के हत्थे चढ़ गई। शख्स की गुस्साई पत्नी ने महिला की इसके बाद सरेआम पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया लेकिन मामला बिगड़ता चला गया और रास्ता जाम हो गया।

मामले में जांच जारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत करवाया। इसके बाद पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने में ले गई। शख्स की पत्नी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान कहा कि वह पिछले दो महीनों से युवती को पति से दूर रहने की चेतावनी दे चुकी है। लेकिन युवती की दखल देने की वजह से उसका घर उजड़ने की कगार पर पहुंच चुका है। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि उसका पति जिम्मेदारियों को निभा नहीं रहा बल्कि बाहर रंगरेलियां मना रहा है। मालले को लेकर CO अनिता चौहान का कहना है कि शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
05 Aug 2025 10:50 am