
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली एरिया के अनवरपुर गांव में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तमंचे से गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी मायके गई हुई थी। वह काफी समय से वापस नहीं आई थी। जिसको लेकर युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
यह भी पढ़ें: शनिवार आज बन रहा है शिव याेग, पांच राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें अपना राशिफल https://www.patrika.com/saharanpur-news/4-january-2020-ka-rashifal-aaj-ka-rashifal-in-hindi-daily-horoscope-5594254/
जानकारी के अनुसार, अनवरपुर निवासी अमित तोमर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को करीब चार बजे वह घर में अकेला था। पुलिस का कहना है कि पत्नी और दो बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। उसी दौरान अमित ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने की सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।