पांच दिनों से मंडी में भाव नहीं होने से किसानों ने जताईनाराजगी, सीएम ने २२ दिसंबर तक बढ़ाई भावांतर योजना की तिथि
हरदा. स्थानीय कृषि उपज मंडी में पिछले पांच दिनों से उपज का भाव नहीं होने पर किसानों ने गुरुवार हंगामा किया। इस परेशानी के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मंडी नीलामी स्थल के पास मुर्गाबनकर और कान पकड़कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसानों ने विरोध का समर्थन किया। इधर, शाम को कलेक्ट्रेट में हुई वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आगामी २२ दिसंबर तक भावांतर योजना अंतर्गत उपज विक्रय की तिथि बढ़ाने की घोषणा की। सन्यासा के किसान गोविंद सूरमा ने बताया कि पिछले पांच दिनों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर उपज बेचने के लिए आए हैं, लेकिन अभी तक उनकी उपज का भाव नहीं किया गया। ट्रैक्टर ट्राली का रोजाना किराया बढ़ रहा है। इस संबंध में मंडी सचिव को अवगत कराने के बाद भी अव्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। किसानों ने मंडी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मंडी में उपज नहीं बिकने को लेकर परेशानियां बताईं। सूरमा ने कहा कि भावांतर योजना के अंतर्गत उड़द का भाव १५०० से १७०० रुपए ही दिया जा रहा है। जबकि उपज बेहतर होने के बावजूद दाम नहीं दिए जा रहे हैं। स्कूल में पढ़ते थे तब कोईगलती होने पर शिक्षक मुर्गा बनाकर क्षमा मांगते थे।उसी को याद करते हुए हमने सीएम से किसानों से कोईगलती हो गईतो से मुर्गा बनकर और कान पकडऱ माफी मांगी है कि हमारी उपज का विक्रय करवाओं। उल्लेखनीय है कि गत १६ अक्टूबर से भावांतर योजना अंतर्गत खरीदी कार्य शुरू हुआ था। मंडी में भावांतर योजना के अंतर्गत लगभग 1 लाख क्विंटल से अधिक की खरीदी हो चुकी है।करीब ४८ हजार किसान उपज बेच चुके हैं।
नपाध्यक्ष की मांग पर सीएम ने बढ़ाई भावांतर की तिथि
कलेक्ट्रेट में गुरुवार शाम 5 बजे वीडियो कांफ्रेंस आयोजित हुई।इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कलेक्टर अनय द्विवेदी से भावांतर योजना अंतर्गत उपज विक्रय को लेकर चर्चाकी। जिस पर उन्होंने किसानों व जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना की डेट बढ़ाने की मांग बताई गई। इस दौरान कांफ्रेंस में उपस्थित नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सीएम को बताया कि वे मंडी में गए थे। अधिकांश किसानों की भावांतर योजनातंर्गत उपज विक्रय नहीं हुई है। उन्होंने तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। जिस पर सीएम ने कहा कि योजना के तहत सभी किसानों की उपज खरीदी करने के लिए हरदा मंडी में आगामी २२ दिसंबर तक भावांतर योजना की डेट बढ़ाई जाती है।जिस पर नपाध्यक्ष जैन एवं कलेक्टर द्विवेदी ने सीएम का आभार व्यक्त किया।