
टिमरनी. बीपीएल सहित अन्य हितग्राहियों को राशन दुकानों पर आधार नंबर लिंक कराना जरूरी है। ऐसे नहीं करने वाले हितग्राही परिवारों का अगले महीने से उचित मूल्य पर राशन मिलना बंद हो जाएगा। जिले के 74052 हितग्राही परिवारों में से 3702 परिवारों ने अब तक अपनी राशन पर्ची से आधार लिंक नहीं कराया है। जिले में 3 लाख 62 हजार हितग्राही सदस्यों को शासन की योजना के तहत राशन दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आयुक्त ने साप्ताहिक समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए हैं कि बिना आधार कार्ड के किसी भी उपभोक्ता को राशन नहीं मिलेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने भी एक माह में सभी पात्र हितग्राहियों के आधार समग्र पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। परिवार के जितने सदस्यों का आधार नंबर लिंक होगा उतने ही सदस्यों को राशन प्राप्त होगा।
विकासखंड के साढ़े सात हजार परिवार होंगे वंचित : विकासखंड की 73 ग्राम पंचायतों में 76 राशन दुकानें संचालित हैं। यहां से 21995 पात्र हितग्राही परिवारों के 1 लाख 10 हजार 771 सदस्यों को नाम मात्र के भावों पर राशन दिया जा रहा है।
अभी तक 867 परिवारों ने आधार लिंक नहीं कराया है। इसके अलावा 6793 परिवारों ने दोबार आधार लिंक करा रखा है। ऐसे में इन हितग्राहियों को भी राशन मिलना बंद हो जाएगा।
शासन द्वारा 30 मई तक सभी पात्र परिवारों को आधार लिंक कराने के निर्देश दिए गए है।
इनका कहना है।
30 जून तक जिन हितगाहियों के आधार नंबर लिंक होंगे उन्हें जुलाई माह राशन से नहीं मिलेगा। आपूति पटेल, कनिष्ठ खाद्य आपूति अधिकारी, टिमरनी।
कहीं १० प्रतिशत ने नहीं कराया लिंक
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड में आधार नंबर लिंक नहीं कराने वाले ४ प्रतिशत हितग्राही परिवार हैं। झाड़बीड़ा, कचनार, बोरी, टेमरूबाहर, नयागांव, पोथी, सोडलपुर एवं बंशीपुरा तो ऐसी ग्राम पंचायत है जहां 10 प्रतिशत से अधिक परिवारों ने अपना आधार लिंक राशन पर्ची से नहीं कराया है। जबकि बिच्छापुर, छिपानेर, छिदगांव तमोली, चारखेड़ा, पानतलाई, छिदगांव मेल, दूधकच्छ, पाटिया कुआं ऐसी पंचायतें है जहां के शत प्रतिशत हितग्राही अपनी राशन पर्चियांं आधार नंबर से लिंक करा चुके है।
वंचित पंचायतों में खुलेगी राशन दुकानें
विकासखंड की राशन दुकानों से वंचित ग्राम पंचायतों में 7 दुकानों का एक सप्ताह में अलाटमेंट हो जाएगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन बुलाए गए थे। वर्तमान में दुकान अलाटमेंट की प्रकिया चल रही है। इसके पहले 4 दुकानो का अलाटमेट हो चुकी है। शेष बची पंचायतों में एक सप्ताह में अलाटमेंट की बात कही जा रही है।