हरदा

खातेगांव TI हत्याकांड पर बड़ा एक्शन, हरदा से तार जुड़ने के बाद शराब ठेकेदार पर बड़ा एक्शन

Khategaon TI Murder Case : खातेगांव टीआई दिलीप पूरी हत्याकांड के मामले के तार हरदा जिले के टिमरनी से जुड़ने के बाद एक्शन मोड में आए प्रशासन ने टिमरनी में शराब ठेकेदार पातेंद्र जायसवाल के नाम से संचालित 3 लाइसेंसी दुकानों को सील कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 5:33 PM IST
Khategaon TI Murder Case
मामले में कार्रवाई करती पुलिस (फोटो सोर्स: Patrika)

Harda News :मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पूरी हत्याकांड के मामले के तार हरदा जिले के टिमरनी से जुड़ गए हैं। खुलासे के बाद एक्शन मोड में आए प्रशासन ने अभी अभी बड़ी कार्रवाई करते हुए टिमरनी में शराब दुकानों के स्टॉक की गहन जांच की और शराब ठेकेदार पातेंद्र जायसवाल के नाम से संचालित तीन लाइसेंसी दुकानों को सील कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ टीआई थाना प्रभारी दिलीप पूरी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करदिया गया है।

सोमवार को एएसपी अमित मिश्रा, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, आबकारी अधिकारी सुनील भोजने समेत भारी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने टिमरनी पहुंचकर मोर्चा संभाला। टीम ने राधाबाई की पुलिया के पास स्थित प्रमुख शराब दुकान सहित अन्य संबंधित दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक का मिलान किया और दस्तावेजों की जांच की। इस मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार के मैनेजर भूपेंद्र सिंह राणा को भी पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है, जिससे घटना से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

शराब से भरे ट्रक ने मारी थी टीआई को टक्कर

बताया जा रहा है कि, इंदौर-बैतूल हाईवे पर जिस शराब से भरे ट्रक की चपेट में आने से खातेगांव टीआई दिलीप पूरी की मौत हुई थी, उस ट्रक में शराब टिमरनी की इसी दुकान से लोड किया गया था। हालांकि, पुलिस और आबकारी विभाग इस बात की आधिकारिक पुष्टि करने के लिए स्टॉक रजिस्टर, परिवहन पर्चियों के साथ - साथ अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

TI की मौत का हरदा कनेक्शन

प्रशासनिक अमला ये भी पता लगाने में जुटा है कि, ये परिवहन वैध था या इसमें किसी प्रकार की अनियमिताएं बरती जा रही थीं। हरदा कनेक्शन सामने आने के बाद इस दुर्घटना ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है, जिस पर शासन स्तर से भी कड़ा एक्शन लिया जा रहा है।

Updated on:
2 Nov 2026, 5:33 PM IST
Published on: