हरदा

एमपी में 43 साल पुराना नर्मदा पुल धंसा, एनएच पर यातायात बंद, डायवर्ट किए वाहन

Narmada bridge collapsed भारी बरसात की वजह से प्रदेश में नर्मदा का एक पुराना पुल धंस गया।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2024, 9:31 PM IST
Narmada bridge collapsed in Nemawar between Dewas and Harda
Narmada bridge collapsed in Nemawar between Dewas and Harda

Narmada bridge collapsed in Nemawar between Dewas and Harda मध्यप्रदेश में भीषण बारिश के कारण कई पु​ल पुलिया ढह रहे हैं। भारी बरसात की वजह से प्रदेश में नर्मदा का एक पुराना पुल भी धंस गया। पुराने पुल में बीच का स्लैब धंस गया और गहरा गड्ढा हो गया। इससे एनएच पर आवागमन प्रभावित हो गया। पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है​। भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

देवास से हरदा के बीच नेमावर में नर्मदा पुल धंस गया। इससे रोड बंद हो गई वहीं नेमावर में रास्ता डायवर्ट कर दिया गया।
43 साल पुराने पुल में बीच का स्लैब धंस गया और गहरा गड्ढा हो गया। इसके बाद पुलिस ने पुल से भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्ट कर दिया।

इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर स्थित पुल से दो दिन तक भारी वाहनों का प्रवेश रोकने की बात कही गई है। पिछले साल भी पु​ल पर एक गड्ढा हुआ था। पुलिस के अनुसार तेज बारिश से नेमावर में नर्मदा के पुराने पुल का स्लैब धंस गया है। शुक्रवार शाम को पुल के धंसते ही यहां से भारी वाहनों को निकालना बंद कर दिया गया।

शाम करीब साढ़े 5 बजे से भारी वाहनों को संदलपुर फाटे से मोड़ कर भेरुंदा मार्ग से डायवर्ट कर दिया गया। नेमावर पुलिस ने बताया कि करीब 2 बजे पुल का स्लेब धंसा। इसके बाद गड्ढे को रिपेयर करवाया। इस दौरान सड़क के दूसरे हिस्से से आवागमन चालू रखा गया। शाम को भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर उन्हें डायवर्ट कर दिया गया।

इस पुल का निर्माण 1981 में हुआ था। इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे के अंतर्गत आनेवाले इस पुल से होते हुए ही नागपुर तक जाया जा सकता है।

Updated on:
2 Aug 2024, 9:31 PM IST
Published on: