पोस्ट ऑफिस में नहीं मिल रही एक महीने से रसीद टिकट, रोजाना परेशान हो रहे हैं लोग
हरदा. शहर के मुख्य डाकघर सहित तहसीलों के पोस्ट ऑफिसों में पिछले एक महीनेे से रसीद टिकट नहीं मिलने से लोग खासे परेशान हैं। अधिकारियों की अनदेखी की वजह से लोगों के जरुरी काम अटके हुए हैं। रोजाना लोग पोस्ट आफिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी उन्हें टिकट नहीं आने का कहकर चलता कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ दुकानों से इसकी कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में एक महीने से नहीं मिल रही रसीद टिकट, रोजाना परेशान हो रहे लोग
जबकि दूसरी तरफ दुकानों से इसकी कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है। जानकारी के अनुसार पैसों के लेनदेन, पोस्टल आर्डर, बैंक संबंधी कार्य, लॉग बुक की प्रमाणिता सहित अन्य कार्यों में रसीद टिकट का उपयोग होता है। किंतु इसके बावजूद डाकघर में इसे उपलब्ध नहीं रखा जा रहा है। शहर के श्याम कुमार ने बताया कि उन्हें बैंक संबंधी कार्य के लिए टिकट की आवश्यकता है, लेकिन टिकट नहीं मिल रही है। पोस्ट ऑफिस में चक्कर लगाकर परेशान हैं। अनिल देवड़ा ने कहा कि कुछ दुकानों पर यह टिकट मिल रही है, लेकिन दुकानदार एक रुपए की टिकट पांच रुपए में बेच रहे हैं। मजबूरी के कारण लोगों को खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों द्वारा टिकट नहीं होने की बात कही जा रही है, लेकिन दुकानदारों का यह कहां से मिल रही है। इस बारे में कोई बताने का तैयार नहीं है। रोजाना लोग पोस्ट आफिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी उन्हें टिकट नहीं आने का कहकर चलता कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ दुकानों से इसकी कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है।
&होशंगाबाद से ही रसीद टिकट की कमी बनी हुईहै। भोपाल से ही इसकी सप्लाई नहीं हो रही है। लंबे समय से टिकट नहीं आ रही है। दुकानदार कहां से दे रहे हैं, इसका पता नहीं है। हमने टिकट उपलब्ध कराने के लिए विभाग को रिमाइंडर कर दिया है।
जेपी धुर्वे, पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर,