हरदोई

शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, भाई ने दरवाजा खटखटाया तो गांव छोड़कर भाग गया

जनपद में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की घटनाओ पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 5:19 PM IST
A minor girl raped by married man in hardoi crime
शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, भाई ने दरवाजा खटखटाया तो गांव छोड़कर भाग गया

हरदोई. जिले में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की घटनाओ पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आये दिन मासूस बच्चियों के साथ दुष्कर्म और गैंग रेप जैसी घटनाएं प्रकाश में आती ही रहती हैं। उसी कड़ी में आज एक कड़ी और जुड़ गई एक नाबालिग छात्रा के साथ शादी शुदा युवक ने घर के अंदर बंद करके जबरन दुष्कर्म किया और गांव छोड़कर फरार हो गया।

ये है मामला

जिला हरदोई की कोतवाली सिटी इलाके के झरोइया गांव में एक ग्यारह वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अपने घर में कमरे में बंद करके एक शादी शुदा युवक पुत्तूलाल ने बलात्कार किया और शोर होने पर परिजन आने पर वह गांव छोड़कर फरार हो गया। गांव में खेल रही बालिका को युवक पुत्तूलाल ने किसी बहाने अपने घर बुलाया और उसको कमरे में बंद करके उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। लड़की के भाई ने उसको घर में जाते देख लिया था जब उसने घर का दरवाजा खटखटाया और शोर मचाया तो युवक पुत्तूलाल घर और गांव छोड़कर भाग गया।

कोतवाली सिटी पहुंची मां व लड़की

मां लड़की को लेकर कोतवाली सिटी पहुंची और महिला थाने गई लेकिन उसको वहां न्याय नहीं मिला। पीड़ित, मां आज लड़की के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां अपर पुलिस अधीक्षक से उसने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला शांति की तहरीर पर लड़की का डॉक्टरी परिक्षण करवाने के निर्देश दिए और रिपोर्ट दर्ज करवाने के आदेश महिला थाना निरीक्षक को दिए।

छात्रा की मां ने पुलिस अधीक्षक कही बात

छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी गांव में जा रही थी तभी गांव के पुत्तूलाल नाम के शादी शुदा युवक ने उसको अपने घर में बुलाया और उसको कमरे में बंद करके उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जब लड़की के भाई ने उसको देखा और दरवाजा खटखटाया तो वो आरोपी अपना घर और गांव छोड़कर भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने इस घटना की जानकारी दी उन्होंने बताया की घटना कुछ दिन पुरानी है आज लड़की की मां मेरे पास आई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी रिपोर्ट दर्ज कर डॉक्टरी कार्रवाई की जाएगी और जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on: