18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तू-तू मैं-मैं के बाद पति ने पत्नी को मारी गोली, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुआ शख्स, हरदोई का मामला

Husband Shoots Wife: हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने लाइसेंसी हथियार से पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि आरोपी पति फरार है।
2 min read
Google source verification
gorakhpur chauri chaura teenager murder friend train death inside story

प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai

Husband Shoots Wife in Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी हथियार से गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

UP Crime: बहस के बाद पति ने पत्नी पर चलाई गोली

जानकारी के मुताबिक, मिश्रीपुर गांव निवासी दुर्गाप्रसाद और उनकी 45 साल की पत्नी दुर्गावती के बीच गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दुर्गाप्रसाद ने अपने लाइसेंसी हथियार से पत्नी दुर्गावती पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली लगते ही दुर्गावती की चीख निकली और वह मौके पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

UP News: पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, मेडिकल कॉलेज रेफर

घटना की सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिसमौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दुर्गावती को तत्काल शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। CHC में डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Crime News UP: वारदात के बाद आरोपी पति फरार

घटना के बाद आरोपी पति दुर्गाप्रसाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

Crime News: पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

अपर पुलिस अधीक्षक (सर्किल शाहाबाद) आलोक राज नारायण ने बताया कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में एक महिला को उसके पति ने घरेलू विवाद के दौरान लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।