13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दम घुटने तक पति ने पत्नी का तकिए से मुंह दबाया! मारपीट भी की; हरदोई में हत्या की क्या है Inside Story

Husband Killed Wife: घरेलू विवाद के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में पति ने तकिए से पत्नी का मुंह दबा दिया। मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। पढ़िए इनसाइड स्टोरी
2 min read
Google source verification
hardoi wife murder case husband arrested inside story

पति ने पत्नी की हत्या की। (photo- freepik)

Husband Killed Wife Hardoi:हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोप है कि बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे शराब के नशे में धुत पति ने तकिए से पत्नी का मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसकी सांस रुक गई और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। यह घटना संडीला से करीब 9 किलोमीटर दूर मुरारनगर गांव की बताई जा रही है।

शराब को लेकर पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद

मृतका की सास मुन्नी देवी के मुताबिक, उनके बेटे आशाराम और बहू रामा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि आशाराम शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया गया कि मंगलवार दोपहर को भी आशाराम ने रामा के साथ मारपीट की थी। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

देर रात फिर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात आशाराम शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद उसका पत्नी रामा से विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि कहासुनी बढ़ने पर आशाराम ने बिस्तर पर रखे तकिए से रामा का मुंह और नाक दबा दिया। इससे उसकी सांस रुक गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी

घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही संडीला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

5 बच्चों की मां थी रामा

रामा के 5 बच्चे हैं। इनमें 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं, 13 साल का बेटा सूरज, 9 वर्षीय शनि और 3 वर्षीय बेटी दुर्गा अभी छोटे हैं। मां की मौत के बाद तीनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेटे की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का केस

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर आरोपी पति आशाराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

हरदोई

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग