हरदोई

अखिलेश यादव का ये दांव पड़ेगा शिवपाल पर भारी, लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को टिकट देने की तैयार

अखिलेश यादव का ये दांव पड़ेगा शिवपाल पर भारी, लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को टिकट देने की तैयार

less than 1 minute read
Oct 18, 2018
akhilesh yadav
अखिलेश यादव का ये दांव पड़ेगा शिवपाल पर भारी, लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को टिकट देने की तैयार

हरदोई. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी सियासी गोटे बिछा रहे है। सत्तारूढ़ दल भाजपा को रोकने के लिए प्रमुख रूप से सपा, बसपा, कांग्रेस पिछले लंबे समय से गठबन्धन से लेकर प्रत्याशी चयन आदि की तैयारी में है। किसका गठबन्धन होगा और किसका नहीं होगा यह तो समय तय करेगा मगर लोकसभा चुनाव से पहले सपा के कुनबे की रार अब बड़ी राजनीतिक टकराव के रूप में सामने है। सर्वविदित है कि सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा बनाकर लगातार सपा के खिलाफ ही लामबन्दी करते नजर आ रहे है ।

सपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव की इस ओर पूरी नजर है और वे किसी भी हालत में लोकसभा चुनावों में बड़ी सफलता को लेकर कार्ययोजना पर कार्य कर रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि बड़े सियासी किलो को ढहाने और सपा का परचम फहराने के लिए अखिलेश यादव कुछ स्थानों पर बड़ा दांव लगाकर नए चेहरों को भी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे सकते है।

टिकट को लेकर चल रही सुगबुगाहट और संभावित दावेदारों में हलचल से भी संकेत मिल रहे है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव को लेकर हर स्तर पर कमर कसकर चुनावी रण में बड़ी सफलता के लिए बड़े फैसले ले सकते हैं। हरदोई जिले में भी इस ओर सुगबुगाहट के साथ दावेदारों की चर्चा शुरू हो गई है । इस संबन्ध में अखिलेश के करीबी एमएलसी सपा नेता डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा है कि कार्यकर्ता उत्साहित है और सपा चुनावों में बड़ी सफलता हासिल करेगी । जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।

Published on:
18 Oct 2018 02:36 pm