हरदोई

सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- दलालों के आगे राजीव गांधी ने दिखाई थी लाचारी

सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- दलालों के आगे राजीव गांधी ने दिखाई थी लाचारी
2 min read
Jun 02, 2018
yogi adityanath
सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- दलालों के आगे राजीव गांधी ने दिखाई थी लाचारी

हरदोई . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को हरदोई पहुंचे। वहां उन्होंने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की करीब 55 करोड़ की 21 योजनाओं का लोकार्पण एवं 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था 100 रुपए भेजते हैं तो अंतिम छोर पर बैठे लोग के पास 10 रुपया पहुंचता है। राजीव गांधी ने अपनी लाचारी दिखाई थी, लेकिन आज पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि पूरा 100 रुपया गांव तक सरकार की योजनाओं के जरिए पहुंच रहा है। विकास योजनाओं में दलाल और रेडिएटर गायब हो गए हैं। पहले विकास कार्यों में दलाली करके गरीबों का नुकसान करते थे वह आज परेशान है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां रसखान प्रेक्षाग्रह में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आयोजित 'सबका साथ सबका विकास' की अवधारण से ओत-प्रोत ‘मुख्यमन्त्री ग्राम प्रधान संवाद‘ कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत जनपद के चयनित ग्रामों के ग्राम प्रधानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान समाज की वह कड़ी है जो कि अपने ग्राम की दशा व दिशा दोनों ही परिवर्तित कर सकता है, बशर्ते ग्राम प्रधानों को अपनी सकारात्मक सोच से भेदभाव रहित ग्राम के विकास में अपना योगदान देना होगा।

उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान जब चुनाव लड़ता है तो वह, व्यक्ति विशेष अथवा परिवार विशेष का सदस्य होता है, परन्तु जब वह निर्वाचित होकर आता हैं, तो वह सर्वजन का सदस्य हो जाता है। अतः ग्राम प्रधानों को अपने गांव में सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को आत्मसात करते हुए ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति के साथ अपने परिजन सा व्यवहार कर शासन की संचालित जनकल्याणी कारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराये। तभी गांव में खुशहाली एवं भाईचारे की भावना को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों से कहा कि लोगों में जनजागरूकता लाए ताकि वह अपने अधिकारों के प्रति सजग हो और योजनाओं का लाभ उठा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों में जो समितियां है उन समितियों के पदाधिकारी सदस्यों को समितियों के कर्तव्य एवं उद्देश्यों की भरपूर जानकारी हो ताकि वह समितिया सक्रिय होकर धरातलीय कार्य कर सके। वहीं उन्होंने गांव की स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ रखने में ग्राम प्रधान अपनी महती भूमिका निभाये तभी गांधी जी ग्राम स्वराज की परिकल्पना साकार हो सकेगी।

Published on:
02 Jun 2018 04:19 pm