हरदोई

इश्क लड़ाने के बाद किया कोर्ट मैरिज… फिर अंजाम रहा ये

इश्क लड़ाने के बाद किया कोर्ट मैरिज... फिर अंजाम रहा ये

2 min read
Jul 06, 2018
suicide
suicide

हरदोई. जिले में महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि महिला ने वल मैरिज की अौर शादी के बाद दोनों के बीच तकरार होने लगी। इस तकरार के बीच में धोखेबाजी और झगड़े बाजी ने आखिरकार इस महिला की जान ले ली। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है, लेकिन मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की मारपीट कर हत्या की गई है। खास बात यह है कि पूरे मामले में पुलिस की संवेदनहीनता भी सामने निकल कर आई है। घटना के शुरुआती दौर से ही महिला की मौत को आत्महत्या बताने वाली पुलिस एसपी विपिन मिश्र की फटकार खाने के बाद अब जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

मृतका का भाई जहां अपनी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर टांगे जाने की बात कह रहा है, तो पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिले के बैफ़रिया गांव में सुधीर की पत्नी रेखा का शव फांसी पर लटकता पाया गया।

बताया जाता है कि रेखा ने सुधीर के साथ पांच वर्ष पहले कोर्ट मैरिज की थी लेकिन रेखा के भाई का आरोप है कि शराब के नशे का आदी हुआ सुधीर रेखा से तकरार कर प्रताड़ित करता था और इसके चलते आये दिन झगड़ा होता था और इसी में सुधीर ने रेखा की मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर टांग दिया ।

जब कि सुधीर का कहना था कि रेखा ने आत्महत्या की है । पुलिस ने कोर्ट मैरिज और प्रेम और फिर तकरार की बात कहते हुए इसे आपसी कलह में आत्महत्या का मामला बताया था लेकिन जब बात हाकिम तक पहुंची तो एसपी विपिन मिश्र ने थाना पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने रेखा के पति से पूछताछ के साथ ही हत्या और आत्म हत्या के दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच शुरू की है ।

Published on:
06 Jul 2018 12:30 pm