हरदोई

हरदोई में डिप्टी कमिश्नर के भाई की हत्या,धारदार हथियार से किया गया हमला

Murder News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई है।यहां थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में डिप्टी कमिश्नर के भाई पर धारदार हथियार से हमला हुआ उन्हें गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।परिजन इस मामले में गांव के […]

less than 1 minute read
Feb 14, 2026

Murder News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई है।यहां थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में डिप्टी कमिश्नर के भाई पर धारदार हथियार से हमला हुआ उन्हें गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।परिजन इस मामले में गांव के लोगों पर हत्या और साजिश का आरोप लगाया है।


हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव निवासी रावेंद्र कुमार डिप्टी कमिश्नर है और सेलटैक्स डिपार्टमेंट में मथुरा में तैनात है। घर पर मां गोमती (78) व छोटा भाई विजय प्रताप (35) रहते है। मां गोमती के मुताबिक सुबह जब वह उठीं, तो आंगन में विजय पड़ा दिखा उसके पास जाकर देखा, तो वह खून से सना था।पेट मे दाहिनी तरफ गंभीर घाव होने से उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। शोर मचाने पर गांव व परिवार के लोग आ गए। परिजन आनन फानन विजय को लेकर पाली पीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि किसी धारदार हथियार से हमला करने से विजय की आंतें बाहर आ गई थीं।।एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Published on:
14 Feb 2026 10:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर