हरदोई

शादी से पहले मंगेतर से बनाएं संबन्ध, मुकरा तो युवती पहुंची थाने और फिर…

लगाया आरोप, कहा- शादी से युवक और उसके घर वाले अब कर रहे हैं इंकार।  
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 7:00 PM IST
fiancee denied for marriage

हरदोई. जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है कि जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मामले में युवती के आरोपों पर यकीन किया जाए तो एक युवक ने उक्त युवती के साथ शादी तय हो जाने के बाद शादी हुए बिना ही संबन्ध बनाने शुरू कर दिए और यह सिलसिला दो साल तक शादी के भरोसे चलते रहा। मगर सिलसिला तब थम गया जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया। मामले का निपटारा जब कहासुनी के बाद नहीं हुआ तो पुलिस के पास आये इस मामले में युवती ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच शुरु हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

मामला हरदोई जिले के थाना सुरसा इलाके का है। जहाँ की रहने वाली एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि उसकी शादी 2 साल पहले कन्नौज के कनपटियापुर इलाके के रहने वाले एक युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद रमन का उसके घर आना जाना शुरू हो गया और शादी से पहले ही उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। घर के लोग जब शादी की बात करते हंै तो शादी के लिए युवक और उसके पिता, माँ आदि शादी करने से इंकार करते हैं और शादी करने के लिए दहेज में काफी रुपयों की मांग की जा रही है।

युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है

शादी के नाम पर शारीरिक शोषण का शिकार होने का आरोप लगा रही युवती ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दजऱ् कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामला दजऱ् कर कार्रवाई की जा रही है।

Published on: