हरदोई

लिव इन रिलेशन में रह रहे थे कपल, फिर एक दिन दे दिया दर्दनाक घटना को अंजाम

लिव इन रिलेशन में रह रहे थे कपल, फिर एक दिन दे दिया दर्दनाक घटना को अंजाम
2 min read
Apr 26, 2018
rape
rape

हरदोई. जिले में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है जैसा कि युवती का आरोप है उसके प्रेमी ने अपने साथियों सहित उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं आरोपियों की ओर से यह कहा जा रहा है कि युवती आरोपी युवक के साथ लुधियाना में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी और दोनों के बीच किसी बात को लेकर टेंशन हो गई। जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

इस अलगाव के कुछ समय बाद गैंगरेप के आरोप ने सनसनी मचा दी है। आरोप है कि युवती को जिले से जबरिया ले जाने का प्रयास करते हुए युवक ने उसे अगवा कर साथियों के साथ मिलकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक कुमार ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

फिलहाल मामले में प्रथम दृष्टया लिविंग रिलेशनशिप और दोनों के बीच अलगाव की बात सामने आई है लेकिन युवती के आरोपों की संवेदनशीलता के मद्देनजर हर बिंदु पर जांच हो रही है। स्थानीय पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित होगी। जिले के थाना बघौली इलाके के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर साथियों के साथ मिलकर अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लिव-इन रिलेशनशिप का पता चला लेकिन अगवा कर गैंगरेप का आरोप बड़ा सेंसटिव मैटर है इसलिए हर स्तर पर जांच की जा रही है।

बताया कि हरदोई से बाहर लुधियाना में युवक और युवती के परिवार कामकाज करते है। वही युवक और युवती के बीच लिव इन रिलेशनशिप वाली बात सामने आई है। दोनों के बीच किन्ही कारणों से अलगाव हुआ। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी ।

Published on:
26 Apr 2018 11:39 am
Also Read
View All
Hardoi Couple Suicide: 15 साल के प्यार का दर्दनाक अंत! एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

कीचड़ में भागा, गिड़गिड़ाया पर रहम न आया, एक को माथे में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर काट डाला, जानें हरदोई मर्डर की इनसाइड स्टोरी

हरदोई में रिश्ते तार-तार! पति बना रोड़ा तो खाने में मिला दिया जहर, 2 जीजाओं संग हुई हुई रफूचक्कर

Hardoi Theft Case: एक रात, 16 आरोपी और 1.29 करोड़ रुपये, जानिए हरदोई चोरी की पूरी इनसाइड स्टोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता