हरदोई

Hardoi Accident हरदोई में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर छह लोगों की मौत, तीन घायल

Hardoi Accident हरदोईसंडीला-बांगरमऊ मार्ग पर दर्दनाक सड़क हो गया। सवारी से भरे टेंपो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2025, 12:26 PM IST
Hardoi
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर रुके वाहन

Hardoi Accident: हरदोई जिले के संडीला बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने सवारी से भरे टेंपो को जबरदस्त ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो लगातार तीन-चार पलटा खाने के बाद पलट गया। टेंपो में कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Hardoi Accident: हरदोई जिले के संडीला बांगरमऊ मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो पलट गया। जिसमें दबकर ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को 9 सवारियों को लेकर टेंपो जा रहा था। हरदलमऊ गांव के पास ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत्यु घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान की पहचान के किए जा रहे प्रयास, घायलों की हालत नाजुक

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया है। बाकी घायल लोगों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को सीएचसी संडीला भेज दिया है। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना 'अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाए। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए है।

Updated on:
15 May 2025, 12:26 PM IST
Published on: