
हरदोई. जिले में आयकर विभाग के छापे की खबर से खलबली मची है। तमाम लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से पिछले २० वर्षो में हरदोई में एकाएक कुबेर का खजाना हाथ लगने से तमाम लोगों की संपत्तियां एवं कारोबार बढ़ा है, उसको लेकर पिछले कुछ वर्षों से तमाम लोग सवालों के घेरे में हैं। इसी के चलते हरदोई भी अब आयकर विभाग सहित कई विभागों की रडार पर है।
आयकर विभाग की टीम ने पुलिस के दलबल के साथ एक बड़े व्यापारी के व्यापारिक एवं आवासीय व प्रतिष्ठान परिसर में एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी को लेकर टीम ने जानकारी देने से इंकार किया मगर ऐसा माना जा रहा है कि आयकर संबंधी अनियमितता की शिकायतों या फिर विभागीय स्क्रीनिंग से जुड़ा मामला हो सकता है जिसके चलते इस बड़े व्यापारी के यहां रेड पड़ी है।
रेड को लेकर जिले के बड़े व्यापारियों में खलबली मची हुई है । इनकम टैक्स विभाग की टीम के साथ के छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को सीतापुर, लखीमपुर के आयकर अधिकारियों व इंस्पेक्टर के साथ जिले के आयकर अधिकारी वीएन ङ्क्षसह ने लखनऊ रोड स्थित पशुपति नाथ राइस मिल पर छापा डाला। यह मिल शैलेंद्र गुप्ता की बताई जा रही है, जो की पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता के पिता हैं और अभी हाल में ही भाजपा में शामिल हुए थे।
टीम ने प्रदीप गुप्ता के परिवारिक आवास एवं प्रतिष्ठान शोरूम पर भी रेड करके जांच की। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों ने मीडिया से बात करने एवं छापे को लेकर जानकारी देने से मना कर दिया। पूरे मामले से जिले में खलबली मची हुई है। सबसे ज्यादा खलबली नवधनाड्यों में मची हुई है।