हरदोई

Lok Sabha result 2019: सपा से भाजपा में शामिल हुए इस बड़े नेता की मेहनत लाई रंग, इन दो सीटों पर जीती पार्टी

पहले राउंड से बनी दोनों सीटों पर BJP की लीड आखिरी राउंड तक जारी रही , धरी की धरी रह गई गठबंधन के आंकड़ो की कयासबाजी.
2 min read
• •
Updated: 23 May 2019, 9:45 PM IST
bjp
BJP

हरदोई. यूपी की हरदोई सुरक्षित और मिश्रिख सुरक्षित दोनों सीटो पर भारतीय जनता पार्टी ने पुनः जीत हासिल कर पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के गढ़ में उनके दांव को सही साबित कर दिया। दरअसल भाजपा ने अपने दोनों सांसदों का टिकट काटकर सपा से भाजपा में आये कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के करीबी जय प्रकाश को हरदोई से और अशोक रावत को मिश्रिख से टिकट देकर नरेश अग्रवाल को दोनों को जिताने की जिम्मेदारी दी थी। नरेश अग्रवाल ने अपने गढ़ में दोनों करीबी को जिताने के लिए एक सैकड़ा से अधिक सभाएं, बैठकों के अलावा निजी स्तर पर लोगों से घर-घर संपर्क किया और सपा-बसपा गठबंधन के गत चुनाव के आंकड़ों की कयासबाजी की हवा निकाल दी।

सपा को हराने के लिए जुटे रहे-

नरेश अग्रवाल ने हर जगह सपा को हराने के लिए और भाजपा को जिताने के लिए जुटे रहे। दो दिन पहले नरेश अग्रवाल ने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरदोई के लोग मेरा अपमान करने वाले सपा को सबक सिखाने के साथ ही मोदी जी के लिए अपना मत भाजपा को दे चुके हैं। बस परिणाम आने की देर हैं और उनकी बात सही साबित हुई है।

आपको बता दें कि राजसभा का टिकट काटने से खफा नरेश अग्रवाल ने पिछले वर्ष सपा छोड़कर कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक बनाकर उनका सम्मान बढ़ाने के साथ ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत दिए थे।

हरदोई सीट का यह रहा परिणाम-

हरदोई से इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल करने वाले जय प्रकाश रावत छठी बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। इससे पूर्व वह 4 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

जयप्रकाश रावत- भाजपा- 568143

ऊषा वर्मा- बसपा- 435669

वीरेंद्र कुमार- कांग्रेस- 19972

मिश्रिख सीट का यह रहा परिणाम-

मिश्रिख लोकसभा सीट पर BJP के अशोक रावत ने जीत हासिल की है। अशोक रावत तीसरी बार इस क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी का हरदोई की दोनों सीटों पर वर्तमान सांसदों का टिकट काटकर नरेश अग्रवाल के करीबियों पर दांव लगाने का निर्णय सही साबित हुआ है।

अशोक रावत- भाजपा- 534429

नीलू सत्यार्थी- बसपा- 433757

मंजली राही- कांग्रेस- 26505

Updated on:
23 May 2019, 9:45 PM IST
Published on: