हरदोई

UP Crime : प्रेम प्रसंग में खूनी संघर्ष, भाले से वार कर युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार हरदोई में

UP Crime News: हरदोई के बेहटा गोकुल क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते युवक की भाले से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुरुष और एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया गया।

2 min read
Feb 12, 2026
भाले से वार कर युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स : WhatsApp News Group)

Love Affair Turns Deadly in Hardoi: जनपद के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव बलेहरा में 10 फरवरी 2026 को हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुरुष और एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें

Hardoi Crime: दहेज की दरिंदगी: कार की मांग पर तेजाब पिलाई गई अंजू की आठ महीने बाद मौत

घटना की जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को थाना बेहटा गोकुल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बलेहरा निवासी अक्षय सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकन्नू पर गांव के ही कुछ लोगों ने भाले से हमला कर दिया है। गंभीर रूप से घायल अक्षय सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और उच्चाधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक के परिजन सूरज सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में मु0अ0सं0 43/26 के अंतर्गत धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190, 352 बीएनएस के तहत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं।

तीन आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

पुलिस की सक्रियता के चलते नामजद अभियुक्तों में से अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश पुत्र मुलायम सिंह, तथा पुष्पा पत्नी जगदीश, निवासी ग्राम बलेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त भाला भी बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने इस वारदात की पृष्ठभूमि को उजागर कर दिया। बताया गया कि मृतक अक्षय सिंह के भाई अभय सिंह का आरोपी अजित सिंह उर्फ पिंकू की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों कथित रूप से घर से भागकर विवाह कर चुके थे और हिमाचल प्रदेश में रह रहे थे। इसी घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव और रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मौका देखकर अक्षय सिंह पर हमला किया। बताया जा रहा है कि अक्षय सिंह गांव आए हुए थे, तभी घात लगाकर उन पर भाले से वार किया गया।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव बलेहरा में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।

 पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा,मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

UP Budget 2026-27: यूपी बजट पर मौर्य-शिवपाल में जुबानी जंग तेज, मायावती ने क्रियान्वयन पर उठाए सवाल

Also Read
View All

अगली खबर