
हरदोई. समाजवादी पार्टी द्वारा मीडिया पैनल लिस्ट के लिए जारी किए सूची में हरदोई के दो युवा चेहरों को स्थान दिया गया है। हालांकि में इन दोनों चेहरों में एक चेहरा डॉक्टर राजपाल कश्यप है जो कि वर्तमान में एमएलसी भी है और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफी करीबी समझे जाते हैं। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हुए डॉक्टर राजपाल कश्यप नेताजी मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में सपा में आए और सपा में आने के बाद युवा होने के चलते वह अखिलेश यादव के बेहद करीबी और विश्वासपात्र बन गए। यही कारण रहा कि टीम अखिलेश को जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पदों से नवाजना शुरू किया तो डॉक्टर राजपाल कश्यप को भी एमएलसी बनाकर उन्हें उनकी निष्ठा और सेवा भाव के लिए बड़ी सौगात दी ।
हरदोई से लेकर प्रदेश के युवाओं के बीच छात्र जीवन से ही चर्चा में रहने वाले डॉक्टर राजपाल कश्यप युवाओं के आज भी बेहद करीब है । यही कारण है कि हरदोई के एक और युवा जितेंद्र वर्मा , राजपाल कश्यप के करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं और डॉक्टर राजपाल कश्यप के सानिध्य में रहकर उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से करीबी रिश्ते बनाने में सफलता हासिल की ।
यही कारण था कि जब अखिलेश यादव हरदोई जनसभा करने आते थे और उस समय जीतू वर्मा मंच के नीचे रह कर नारेबाजी करते थे तो एक बार अखिलेश यादव ने कहा था हां हां हां तुम जीतू वर्मा हो मैं तुम्हें जानता हूं और उसके बाद से जीतू वर्मा लगातार सपा में और छात्र संगठन में है अहम पदों पर काम करते रहे और फिर कुछ समय पहले उनको टीवी चैनलों में होने वाली डिबेट आदि के लिए टीवी चैनल सपा पैनल लिस्ट में शामिल किया गया और यह बेहद बड़ी बात है कि गत दिन जारी हुई सपा की टीवी लिस्ट सूची में डॉक्टर राजपाल कश्यप के साथ जितेंद्र कुमार जीतू का भी नाम शामिल है।
सूची के आने के बाद से प्रदेश में ही नहीं हरदोई में भी तरह-तरह की चर्चा है एक और जहां लोग डॉक्टर राजपाल कश्यप और जीतेंद्र वर्मा जीतू को इस सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं तो तमाम पुराने लोग और बुजुर्ग लोग इस से निराश भी है इस तरह की भी खबरें आई है की पंखुड़ी पाठक जो कि एक जमाने में सपा की तरफ से मीडिया के लिए प्रमुख चेहरा हुआ करती थी उन्होंने भी इस सूची के जारी होने के बाद सपा से नाता तोड़ने का ऐलान किया है । प्रदेश के अन्य नेता भी को सपा के प्रति अपने को नकारात्मक दिखा रहे हैं जिसका असर हरदोई में भी दिखाई देने लगा है ऐसा माना जा रहा है आने वाले समय में सपा के असंतुष्ट से लग रहे लोग सपा से बगावत कर सकते हैं या फिर सपा से किनारा कर दूसरे दलों की ओर जा सकते हैं कुछ लोग सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के राजनीतिक कदमों को लेकर भी इंतजार कर रहे हैं और उन पर भी निगाहें लगी हुई है कि शिवपाल यादव लोकसभा चुनाव के पहले क्या करेंगे । कुछ लोग सत्तारूढ़ दल भाजपा से नजदीकी बना रहे हैं । माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रदेश लेकर जिलों में भी तमाम लोग सपा से किनारा कर भाजपा की ओर जा सकते ।