हरदोई

टॉफी का लालच देकर सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

- अभियुक्त को पकड़ने के लिए गठित की गई दो टीमें

less than 1 minute read
Dec 10, 2020
patrika_3.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
हरदोई. लोगों पर कामान्धता का भूत जब सिर पर सबार हो जाता है तब व्यक्ति नर-पिशाच बन जाता है। इसी तरह की दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना जिले के बघौली थाना क्षेत्र में घटी जहां मानवीय संवेदनाओं को तार तार करते हुए एक बहसी दरिंदे ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे बेहोशी की हालत में लावारिश छोड़ कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहोरिया बुजुर्ग में कल देर शाम एक सात वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय गांव का ही निवासी हरिश्चंद्र पुत्र बाबूराम उसके पास आया तथा बालिका को टाफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बालिका के लहू-लुहान तथा बेहोश हो जाने पर घर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब बालिका घर नहीं आई तब उसकी खोजबीन की गई तब बालिका हरिश्चंद्र के घर के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर रात मे ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा बालिका को चिकित्सा एवं जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र मोहन सरोज ने अभियुक्त को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी। पुलिस की सक्रियता से अभियुक्त को बृहस्पतिवार के दिन बलात्कार एवं पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Published on:
10 Dec 2020 07:51 pm