हरदोई

हेलमेट को लेकर लावलश्कर के साथ निकले कप्तान, यातायात के नियमों की दी जानकारी

हेलमेट को लेकर लावलश्कर के साथ निकले कप्तान, यातायात के नियमों की दी जानकारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 4:04 PM IST
hardoi
हेलमेट को लेकर लावलश्कर के साथ निकले कप्तान, यातायात के नियमों की दी जानकारी

हरदोई. यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को शहर कोतवाली से पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा से होते हुए नगर के विभिन्न चौराहों से गुजरी जिसमें लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी व एएसपी ज्ञानंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने बाइक पर सवार होकर लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

पुलिस अधीक्षक ने बाइक सवारों को सफर करते समय हेलमेट लगाने व कार सवारों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, शहर कोतवाली प्रभारी, सदर चौकी प्रभारी कय्यूम खान, रेलवेगंज चौकी प्रभारी राहुल सिंह सिसोदिया, पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी जावेद अख्तर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Updated on:
8 Oct 2018, 4:04 PM IST
Published on: