हाथरस

अक्षय की टॉयलेट के बाद DM अमित कुमार की शौचालय एक प्रतिज्ञा

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' मूवी के बाद शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने वाली 'शौचालय एक प्रतिज्ञा' शॉर्ट मूवी आ रही है।

2 min read
Aug 29, 2017
Clean India

हाथरस। हाथरस के कस्बा मुरसान स्थित राजा का किला पुराना डीएम आवास पर स्वच्छता का संदेश देने वाली लघु फ़िल्म शौचालय एक प्रतिज्ञा की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फ़िल्म का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर व नारियल फोड़ कर किया।

जिला प्रशासन का है स्वच्छता पर विशेष ध्यान

केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। हाथरस जिला प्रशासन स्वच्छता को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह और उनकी टीम गांव-गांव और घर-घर शौचालय बनाये जाने पर जोर दे रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन जिला प्रशासन की एक मुहिम राखी की लाज से प्रेरित होकर एक साथ जिले के 50 भाइयों ने अपनी बहनों को शौचालय गिफ्ट किया था, कई गांव भी ओडीएफ हुए हैं। जिलाधिकारी ने आज स्वच्छता पर आधारित शौचालय एक प्रतिज्ञा मूवी की शूंटिग का शुभारम्भ किया। इस लघु फ़िल्म की शूटिंग जिले में अगले चार दिनों तक चलेगी।

शौचालय के निमार्ण को लेकर बनाई गई है फ़िल्म

इस फ़िल्म के निर्देशक मनीष कुमार ने बताया कि यह फ़िल्म गांव में शौचालय के निमार्ण को लेकर बनाई गई है। फ़िल्म में गांव के प्रधान की मां टॉयलेट में फिसल जाती है, और उसका पिता इस सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेता है। इस हादसे के बाद प्रधान अपने घर और पूरे गांव में शौचालय नहीं बनने देता है और बाद में लोगों के समझाने के बाद वह अपनी गलती मानता है और घर घर जाकर लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करता है।

ग्रामीण छेत्र की महिलाओं की समस्या का होगा समाधान

वहीं, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह का मानना है कि इस लघु फ़िल्म का उद्देश्य लोगों को स्वछता को लेकर प्रेरित करना है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह कहते हैं टॉयलेट न होने के चलते ग्रामीण छेत्र में रहने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म के जरिए लोग जागरुक होंगे और एक बड़ी समस्या का समाधान होगा।

Published on:
29 Aug 2017 03:42 pm