
सांकेतिक AI इमेज
हाथरस जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के रामपुर बट्टारी गांव में लालू (35) ने मामूली बात पर आत्महत्या (Suicide in Hathras) कर ली। परिजनों के मुताबिक, लालू हर दिन सुबह 8 बजे तक सोता था। लालू को उसकी पत्नी ने बुधवार को सुबह 5 बजे उठा दिया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद लालू ने खौफनाक कदम उठाया।
हाथरस जिले में मामूली बात पर युवक ने आत्महत्या कर ली। लालू को आज सुबह उसकी पत्नी ने सुबह 5 बजे जगा दिया तो इसी बात पर वह नाराज हो गया। सुबह जल्दी उठाने को लेकर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान लालू ने पत्नी से मारपीट भी की। आपसी नोकझोंक के बाद लागू कमरे में अंदर चला गया और अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लालू की शादी 7 साल पहले ईटॉर्नी गांव की आशा देवी से हुई थी, उनके 2 बच्चे हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे आशा देवी बेटे को स्कूल भेजने के लिए उठी। घर के काम निपटाने के बाद वह रसोई में खाना बनाने जा रही थी तो किचन का गेट टाइट हो गया और नहीं खुल रहा था। आशा ने गेट खोलने के लिए लालू को जगाया। इसी बात पर लालू नाराज हो गया। जल्दी उठाने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई और लालू ने गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी। झगड़े के कुछ देर बाद आशा ने पति को चाय बनाकर दी।
पति ने चाय पीकर अपने साले मानु को फोन किया और कहा- अब मैं जा रहा हूं। तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात है। अपनी बहन का ध्यान रखना। फोन काटते ही लालू कमरे के अंदर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आशा देवी ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो लालू का शव बेड पर खून से लथपथ मिला। शव के पास में एक अवैध तमंचा भी मिला। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Updated on:
20 May 2026 07:37 pm
Published on:
20 May 2026 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
