हाथरस

डम्पर और ट्रक की भिड़ंत के बीच केबिन में फंसा ड्राइवर, काफी देर तड़पता रहा, गैस कटर से ट्रक काटकर बाहर निकाला, देखें वीडियो

आगरा-अलीगढ बाईपास हाइवे का मामला। ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 12:02 PM IST
accident
accident

हाथरस। जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाली कहावत तो आपने बहुत सुनी होगी, लेकिन इसका साक्षात उदाहरण आज हाथरस में देखने को मिला है। यहां थाना चन्दपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ बाईपास हाइवे पर डम्पर और ट्रक आपस में टकरा गये। इस दौरान एक चालक ट्रक की केबिन में बुरी तरह से फंस गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच थाना चन्दपा पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद गैस कटर से ट्रक को काटा गया और ग्रामीणों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद ड्राइवार को उपचार के लिए बागला अस्पताल भिजवाया गया, जहां से 32 वर्षीय चालक मुकेश पुत्र प्रेमपाल निवासी भदावर, थाना छाता मथुरा को गम्भीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

हाइवे पर घण्टों रहा जाम
घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लम्बी-लम्बी लाइनें लग गईं। दोनों ओर से वाहन रोड पर रुक गये। राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। इस बीच राहगीर भी ड्राइवर की मदद को सड़क पर आ गए। जब ड्राइवर को ट्रक से निकाल लिया गया उसके बाद क्रेन बुलवाकर ट्रक को रास्ते से हटाया गया और हाइवे पर यातायात को सुचारू कराया गया।

काफी देर केबिन में फंसा तड़पता रहा ड्राइवर
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर को निकालने की काफी कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं हो सके थे। इस बीच ड्राइवर काफी देर तक केबिन में ही तड़पता रहा। कुछ देर बाद थाना चन्दपा पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद केबिन को गैस कटर से काटकर ड्राइवर को निकाला गया। इसके बाद उसे बागला अस्पताल भिजवाया गया व क्रेन से डम्फर को हटवा कर हाइवे पर यातायात को सुचारू कराया। लेकिन गंभीर हालत के चलते ड्राइवर को बागला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

Published on:
Also Read
View All