एफडीए टीम ने दुकानों मारा छापा, मचा हड़कंप

मिलावटखोरों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2017, 7:10 PM IST
FDA TEAM
FDA TEAM
हाथरस।
लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाथरस में डीएम अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी के नेतृत्व में एफडीए टीम (औषधि सुरक्षा विभाग) ने मंगलवार को दुकानों पर छापेमारी की। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।


कई चीजों के लिए सैंपल

जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी ने टीम बनाकर दो स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान एफडीए टीम ने दूध पाउडर, ग्लूकोस, पाम ऑयल के जांच के लिए सैंपल भरकर दुकान को सील कर दिया। साथ ही मौके पर मिले हाइड्रोजन को नष्ट कर दिया गया। कस्बे के दूसरे व्यवसायी के यहां से भी रिफाइंड आदि के सैंपल लिए गए।


दुकानदार के पास नहीं मिला लाइसेंस

जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी ने बताया कि मौके पर मिले सामान के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान मालिक के पास न तो लाइसेंस था और न ही किसी भी सामान का कोई बिल। दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

नोटबंदी के बाद अब ‘वोटबंदी’ का आरोप, जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा; बोले- वोट चोरी से हो रही हक की चोरी

WhatsApp पर भेजी चालान की कॉपी, फिर 5 खातों में मंगाए 5.23 लाख रुपए, भिलाई में रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगी

विदेशी दर्शकों को नहीं दिखेगा भरत का त्याग और राम का वचन! ‘रामायण’ के इंटरनेशनल कट में हुआ बड़ा बदलाव

Kartik Purnima: 417 साल पुराने मंदिर के खुलेंगे पट, समय से पहले किए मूर्ति के दर्शन तो भुगतना पड़ता है पाप, जानें पौराणिक कथा