हाथरस

रेप के बाद पड़ोसी युवक ने दी ऐसी धमकी कि डर के कारण युवती ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

घर से बाहर खेतों में शौच के लिए गई थी युवती तभी पड़ोस में रहने वाले युवक ने दबोच लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 11:20 AM IST
Demo pic
Demo pic

हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गयी युवती को गांव के ही युवक ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह पूरे परिवार को मार डालेगा। बदनामी के डर से युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया और खुदकुशी करने के लिए गांव के कुंए में कूद गयी। कुएं में कूदते हुए उसे ग्रामीणों ने देख लिया और किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद लोग उसे उपचार के लिए सादाबाद स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये। फिलहाल युवती ने सहपऊ कोतवाली में अपने ही गांव के विजय नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपी फरार है।

खेत में दबोच लिया था युवक ने
इस बारे में युवती की मां का कहना है कि सुबह वह अपने घर से शौच के लिए गांव के बाहर खेतों में गयी थी। उसी समय पास का रहने वाला विजय आ गया। उसने युवती को खेत में ही दबोच लिया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बदनामी के डर से लड़की ने पास के ही एक कुएं में कूद कर जान देनी चाहिए। लेकिन ग्रामीणों ने देख लिया और रस्सी आदि की सहायता से उसे कुएं से बाहर निकाला गया। इस बीच लड़की घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि सहपऊ थाना क्षेत्र में एक किशोरी की कुएं में कूदने की तहरीर आई है। तहरीर में आरोप है कि उसके साथ गलत काम किया गया जिसकी बदनामी के डर से वह कुएं में कूद गयी। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All