हाथरस

जिन्ना की तस्वीर को लेकर भड़का जनाक्रोश, हाथरस में पुतला किया गया दहन

एएमयू में जिन्ना का फोटो लगाने के विरोध में किया पुतला दहन और नारेबाजी
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 7:38 PM IST
Hindu jagran manch
Hindu jagran manch

हाथरस। हिंदू जागरण मंच सासनी इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सासनी-विजयगढ मार्ग स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार शिशु मंदिर परिसर में एएमयू में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना के फोटो लगाए जाने के विरोध में एक आवश्यक बैठक बुलाई, जिसमें जिन्ना के फोटो को लगाना देश द्रोही कृत्य बताया गया। बैठक के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जिन्ना का पुतला दहन किया।

पहले बैठक फिर गुस्सा
बैठक में हिन्दू जागरण मंच पदाधिकारियों ने कहा कि एएमयू में मोहम्मद जिन्ना का फोटो लगाना एक देशद्रोही कार्रवाई को अंजाम देना है। जो इसके समर्थन में आए वह भी देशद्रोही है। सरकार को ऐसे लोगों पर देशद्रोही का मुकदमा दर्ज कर देना चाहिए, जो जिन्ना का फोटो हिंदुस्तान की जानीमानी यूनिवर्सिटी में लगाने का दुस्साहस करता है। अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हिंदू जागरण मंच देशद्रोही जिन्ना की तस्वीर का खुलकर विरोध करता है तथा जो समर्थन में आए उस पर देशद्रोही होने का मुकदमा दर्ज करने की मांग करता है। पदाधिकारियों ने बैठक के बाद जिन्ना के विरोध में नारेबाजी करते हुए जलूस निकालते हुए कोतवाली चैराहा पहुंचे, जहां पदाधिकारियों ने मोहम्मद जिन्ना का पुतला दहन किया।


ये रहे मौजूद
इस दौरान मनोज उपाध्याय, ललित पंडित, कुलदीप गुप्ता, मुकुल पंडित, भूपेन्द्र, रमन पंडित, देवेन्द्र ठाकुर, अवधेश श्रोती, सुनील शर्मा, अमन सोलंकी, श्री प्रसाद माहौर, घनश्याम, दशरथ, संजीव, भूपेन्द्र तिवारी, राहुल, बबलू, मोनू, प्रदीप, रघ्ज्ञुवीर, विजेन्द्र सिंह, सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में काम कर रहे श्रमिक की मौत

Published on:
Also Read
View All