हाथरस

पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश, दोनों अलग समुदाय के होने से इलाके में तनाव, पुलिस तैनात, देखें वीडियो

युवक और युवती का धर्म अलग-अलग है। इसके चलते इलाके में तनाव के हालत हैं। पुलिस तैनात कर दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2019, 9:56 AM IST
Suicide
Suicide

हाथरस। कोतवाली सिकंदराराऊ इलाके के मोहल्ला गौसगंज के गंदे नाले के पास एक खेत में प्रेमी युगल की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। इससे इलाके में खलबली मच गई। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर आ गए। शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों के परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल। युवक और युवती का धर्म अलग-अलग है। इसके चलते इलाके में तनाव के हालत हैं। पुलिस तैनात कर दी गई है।

दोनों अलग-अलग समुदाय के

गुरुवार की सुबह जब लोग खेत की ओर आए तो पेड़ पर दो लाशें देखकर डर गए। उनकी पहचान भी कर ली गई है। लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के हैं। इस कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

26 जून को गायब हुई थी युवती

मोहल्ला गौसगंज के 20 साल के युव का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद लड़की अचानक ही गायब हो गई। लड़की की मां ने 26 जून को थाना सिकंदराराऊ में लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस आधार पर लड़के के पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। 27 जून की सुबह दोनों की लाश पेड़ पर लटकी मिली।

पत्र के आधार पर पुलिस मान रही आत्महत्या

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या हत्या ? करके लटकाया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पेड़ पर ही एक पत्र पुलिस के नाम मिला है। इसमें युवक ने अपने फोन को वनवे कराने की बात कही है। इस कारण पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। लोगों का कहना है कि जब लड़का और लड़की आत्महत्या कर रहे थे तो फोन को वनवे कराने की मांग क्यों करेंगे? ऐसा तो नहीं है कि किसी ने आत्महत्या का रूप देने के लिए इस तरह का पत्र लिखा हो या लिखवाया हो। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Published on: