हाथरस

अखिलेश की बिसात पर भारी पड़े बसपा से निलंबित चल रहे कद्दावर पूर्वमंत्री रामवीर उपाध्याय, दिखाई ताकत, सपा से छीनी कुर्सी

रामवीर उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में अपने छोटे भाई विनोद उपाध्याय को जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं।
less than 1 minute read
Jul 29, 2019
Ramveer upadhyay
अखिलेश की बिसात पर भारी पड़े बसपा से निलंबित चल रहे कद्दावर पूर्वमंत्री रामवीर उपाध्याय, दिखाई ताकत, सपा से छीनी कुर्सी

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निलंबित चल रहे कद्दावर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। रामवीर उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में अपने छोटे भाई विनोद उपाध्याय को जीत दिलाने में कामयाब रहे हैं। विनोद उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओमवती यादव को एक वोट से हरा दिया है।

हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के कड़े मुकाबले में रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई विनोद उपाध्याय ने एक मत से जीत दर्ज की है। सपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ओमवती यादव को 12 मत और विनोद उपाध्याय को 13 मत प्राप्त हुए।

सुबह से ही रामवीर और ओमवती के समर्थकों का कलक्ट्रेट के बाहर जुटना शुरू हो गया था। रामवीर की सोशल मीडिया पर अपील के बाद उनके समर्थक बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंच गए। चुनाव परिणाम घोषित होने तक कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थक डटे रहे। रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद ओमवती यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी गाड़ी तक भिजवाया गया। रामवीर उपाध्याय के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

Published on:
29 Jul 2019 06:04 pm