हाथरस

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने इगलास विधानसभा उपचुनाव को बताया अस्तित्व का सवाल, कार्यकर्ताओं से बोले संभल जाओ…

इगलास के एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय लोकदल (रालोद— RLD) ने विधानसभा उपचुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया।

less than 1 minute read
Jul 26, 2019
RLD State President

हाथरस। इगलास के एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय लोकदल (रालोद— RLD) ने इगलास विधानसभा उपचुनाव (Iglas Assembly By-Election) के लिए बिगुल फूंक दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद (Dr. Masood Ahmad) ने कहा कि यह संकट की घड़ी है। भाजपा की बर्बादी से बचने के लिए क्षेत्रीय लोग रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह (Ch. Ajit Singh) व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का साथ दें। इगलास उपचुनाव चौधराहट का सवाल है। बता दें कि इगलास से बीजेपी के विधायक राजवीर दिलेर अब हाथरस से सांसद हैं। उनके सांसद बनने के बाद इगलास सीट खाली हो गई है। लिहाजा अब यहां उपचुनाव होंगे।

अस्तित्व का सवाल बताया
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इगलास विधानसभा क्षेत्र हमेशा से रालोद के लिए अहम रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह से लेकर जयंत चौधरी तक ने इसे प्राथमिकता दी है। इसलिए संभल जाओ। ये संकट की घड़ी है। हमारे अस्तित्व का सवाल है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की जरूरत है। भाजपा को जितनी नफरत मुसलमानों से है, उतनी जाट समाज से है। अगर ये चुनाव जीते तो पश्चिम जीतेंगे। वहीं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने इगलास उपचुनाव को प्रतिष्ठा से जुड़ा बताया।

ये रहे मौजूद
सम्मेलन को पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, छात्र रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, प्रवक्ता जियाउर्रहमान, आगरा, मेरठ व अलीगढ़ मंडल के जिलाध्यक्षों ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह छोंकर ने किया। अध्यक्षता मास्टर केवल सिंह ने की।

Published on:
26 Jul 2019 04:29 pm
Also Read
View All