Road Accident बस और पिकअप की टक्कर में हुई 16 लोगों की मौत
( Road Accident ) हाथरस में शुक्रवार शाम मैक्स वाहन और जनरथ बस की टक्कर हो गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें 15 एक ही परिवार के हैं। 10 घायल हैं। मरने वालों में 4 बच्चे 4 महिला और 9 पुरुष शामिल हैं। मैक्स सवार 37 लोग हाथरस के सासनी में चालीसवें में गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। मीतई गांव के पास आगरा से अलीगढ़ जा रही बस सामने से मैक्स में आकर भिड़ गई। टक्कर के बाद मैक्स पलटी खाते हुए सड़क किनारे में गड्डे में जा गिरी। लोग उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। खेतों में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे बाद बस ड्राइवर फरार हो गया था। अब इन्हे दफानाने के लिए टेलर को घर बुलाना पड़ा।
मरने वालों में 16 लोग आगरा के सेमरा गांव के रहने वाले थे। एक फिरोजाबाद का रहने वाला था। देर रात तक शवों का पोस्ट मार्टम चला। रात 1 बजे शवों को आगरा लाया गया। थोड़ी देर में शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 14 कब्रें एक साथ खोदी गई हैं। गांव में सिर्फ चीख-चीत्कार सुनाई पड़ रही हैं। एक महिला रोते-रोते बेहोश हो गई। शवों के लिए कफन कम पड़ गए तो टेलर को बुलाया गया। टेलर शवों को पास कफन सिल रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दुख फैल गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।