हाथरस

शिक्षक ने की स्कूल में छात्राओं के साथ ये हरकत, मौके पर पहुंचे परिवारीजन और फिर…

छात्राओं ने लगाए शिक्षक पर आरोप, दोनों अध्यापक बीएसए ने किये सस्पेंड  
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 3:17 PM IST
school
school

हाथरस। जिले के हसायन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांयदापुर में एक सहायक अध्यापक को उस वक्त ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया जब कई छात्राओं ने अपने मां—बाप को सहायक अध्यापक की करतूत के बारे में जानकारी दी। छ़ात्राओं ने अध्यापक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल में जाकर आरोपी अध्यापक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर डाली। इस मामले को दबाने की कोशिश करने वाले प्रभारी हेडमास्टर समेत आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

ये है पूरा मामला

हाथरस जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर हसायन ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांयदापुर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा छह से आठ तक की कुल 20 छात्राओं को यूनिफॉर्म दी गई थीं। यहां स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर यशवीर और सहायक अध्यापक ओमेंद्र ने छात्राओं से स्कूल में ही यूनिफॉर्म की फिटिंग चैक करने को कहा, ताकि सभी छात्राओं को उनके साइज की ड्रेस मिल सके। छात्राओं को इसके लिये प्रभारी हेड मास्टर के कार्यालय में भेज दिया गया। छात्राओं का आरोप है कि जब वे यूनीफॉर्म चैक कर रही थीं तो पहले तो सहायक अध्यापक ने आॅफिस के दसवाजे से उन्हें झांककर देखा और फिर आॅफिस में अन्दर आकर छात्राओं को गलत तरीके से छूने लगा। कुछ छात्राएं मेज की आड़ में छिपने की कोशिश करने लगीं तो सहायक अध्यापक ने उन्हें धमकाकर बाहर खींचा और अश्लील हरकतें कीं।

ग्रामीणोें ने आरोपी को जमकर पीटा

छात्राओं ने जब घर जाकर पूरी बात घरवालों को बताई तो ग्रामीण गुस्से में आ गए। दूसरे दिन जैसे ही अध्यापक स्कूल पहुंचे तो वहां देखा कि पहले से ही ग्रामीण मौजूद हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हेडमास्टर और सहायक अध्यापक ने उनके साथ भी अभद्रता की। गुस्साए ग्रामीणों ने सहायक अध्यापक को जमकर पीटा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली हसायन पुलिस और एबीएसए पोप सिंह स्कूल पहुंचे। बीएसए हरिश्चंद्र ने एबीएसए की रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक और मामले को उच्चाधिकारियों से दबाए रखने वाले प्रभारी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

Published on:
Also Read
View All