
हाथरस। जिले में ईदगाह में ईद के अवसर पर हजारों मुस्लिमों ने ईल उल जुहा की नमाज अदा की। यहां पर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गयी। केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भी एक साथ हजारों लोगों ने मिलकर दुआ की। इस मौके पर हाथरस पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सभी को गले लगाकर ईद की बधाइयां दीं। वहीं डीएम रमा शंकर मौर्य और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने भी सभी को अपनी और प्रशासन की तरफ से ईद की बधाई दी।
राजनैतिक पार्टियों के लगे कैंप
ईद के अवसर पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस व अन्य पार्टियों के कैंप भी लगाए गए। राजैनतिक कैम्प के साथ साथ समाज सेवी संस्थाओं ने भी अपने कैम्प ईदगाह के सामने लगाए। इस अवसर पर हिन्दू भाइयों ने सभी मुस्लिम भाइयों को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर रिजवान कुरैशी का कहना है कि वह पूरे देशवासियों से प्यार मोहब्बत के साथ ईद की बधाई देते हैं और देश में अमन और शांति रखने की बात कही। इसके अलावा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भी सभी ने ईदगाह पर एक साथ दुआ की।
शांति और सुरक्षा के साथ हुई नमाज अदा
हाथरस जिले में सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुस्लिमों ने शांति के साथ ईद की नमाज अदा की। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि सभी जगह हमने सुरक्षा के सारे बंदोबस्त किए हैं।
2019 के चुनाव को लेकर पार्टियों के दिग्गज रहे मौजूद
2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर ईद के मौके पर सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पार्टियों के दिग्गज भी मौजूद रहे। बसपा से पूर्व ऊर्जा मंत्री के अनुज रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व प्रत्याशी मनोज सोनी, कांग्रेस से नगर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, नगर पालिका अध्यक्ष आशिष शर्मा आदि नेता मौजूद रहे।