हाथरस

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

वर्ष 2013 में हुई थी शादी। शादी के बाद से ही विवाहिता का दहेज की खातिर उत्पीड़न किया जा रहा था।

less than 1 minute read
May 18, 2018
woman

हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के गांव दौहई में सुबह विवाहिता का शव पंखे पर लटका मिला। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज़ के लिए हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
सहपऊ के गांव का निवासी जयवीर सिंह पुत्र रमेश्वर बघेल का विवाह 2013 में आगरा की शशि के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब सही चला, उसके बाद शशि का उत्पीड़न शुरू हो गया। दहेज के लिए उसे आए दिन धमकाया जाता था और मारपीट की जाती थी। इसको लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसके कारण शशि अपने मायके चली गई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद जयवीर सिंह बघेल कुछ गांव वालों और प्रधान के साथ अपनी सुसराल गया और सुलह करके उसे फिर से अपने घर ले आया। वहां से आने के बाद कुछ दिन सब ठीक ठाक चला और उसके बाद फिर से विवाद शुरू हो गया। गुरुवार सुबह शशि फांसी पर लटकी मिली। गांव वालों ने विवाहिता की मौत की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने शशि के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने विवाहिता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Published on:
18 May 2018 10:07 am
Also Read
View All