स्वास्थ्य

15 मिनट के इस लेजर फेशियल से बढ़ेगी चेहरे की चमक

चेहरे पर मुंहासे, धब्बे, झाइयों और टैनिंग की समस्या के लिए कई बार घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक चीजें इतनी कारगर नहीं होती। हालांकि कुछ लोग इनसे निजात पाने और सुंदरता के लिए पार्लर आदि में जाकर फेशियल आदि करवाते हैं। लेकिन इन दिनों नए तरह के ट्रीटमेंट में लेजर फेशियल भी चलन में है। एक बार करवाने के बाद इसका असर चेहरे पर 4-6 हफ्ते तक रहता है। इसे युवाओं के अलावा उम्रदराज भी इस्तेमाल में ले रहे हैं।

2 min read
Nov 15, 2019
15 मिनट के इस लेजर फेशियल से बढ़ेगी चेहरे की चमक
15 मिनट के इस लेजर फेशियल से बढ़ेगी चेहरे की चमक

ऐसे होता ट्रीटमेंट
-चेहरे को नमक मिले पानी से धोने के बाद बर्फ के टुकड़े त्वचा पर रखते हैं ताकि रोमछिद्र खुल सकें।
-चेहरे की त्वचा के तापमान को सामान्य बनाने के लिए इसपर जेल लगाते हैं।
-इसके बाद चेहरे पर कम अवधि वाले लेजर शॉट्स दिए जाते हैं। इनसे दर्द नहीं होता केवल चींटी काटने जैसा अहसास होता है। इनसे त्वचा पर हल्की सी गर्मी महसूस होती है।
- जेल लगाकर त्वचा का तापमान सामान्य बनाते हैं।
-आखिर में बर्फ से चेहरे की मसाज करने के बाद सनस्क्रीन लोशन लगा देते हैं।

सावधानी:
वैसे तो इसे कोई भी करवा सकता है। लेकिन जिनकी त्वचा की रंगत थोड़ी गहरी हो उनमें इस लेजर फेशियल से त्वचा के जलने की आशंका रहती है। जिन्हें सूरज की रोशनी से एलर्जी या एरिद्मा (किसी प्रकार की चोट, संक्रमण या सूजन के कारण त्वचा पर लाल चकत्ता बनना), ऑटोइम्यून डिजीज या अर्टिकेरिया रोग हो, उन्हें इसे करवाने की मनाही होती है। हाल ही यदि कोई संक्रमण हुआ हो वे भी इसे न करवाएं। जिन्हें किसी प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन हो उन्हें इससे त्वचा पर काले धब्बे होने की आशंका रहती है।

ध्यान रखें: 15 मिनट के इस लेजर फेशियल को कोशिश करें कि किसी डर्मेटेलॉजिस्ट या प्लास्टिक सर्जन से ही करवाएं। यह तुलनात्मक रूप से ज्यादा महंगा नहीं है। इस फेशियल से ज्यादातर लोगों को त्वचा पर हल्की लालिमा और सूजन रह सकती है जिससे घबराने की जरूरत नहीं है, यह कुछ समय में ही सामान्य हो जाती है। इसे करवाने के बाद त्वचा थोड़ी संवेदनशील हो जाती है इसलिए त्वचा की प्रकृति के अनुसार व्यक्ति को कुछ घंटे या दिनों के लिए घर में ही रहने की सलाह देते हैं। ताकि सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाव हो सके। यदि बाहर निकलना भी पड़े तो विशेषज्ञ एसपीएफ सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। ध्यान रहे कि इस फेशियल से त्वचा मेें नमी कम हो जाती है, इसके लिए मॉइश्चराइजर लगाया जा सकता है।

एक्सपर्ट : डॉ. शिरिषा सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नई दिल्ली

Published on:
15 Nov 2019 02:36 pm