स्वास्थ्य

शिकंजी के 3 कमाल के फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शिकंजी पीने से हमें कई सारे लाभ होते हैं। यह हमारे शरीर को ताजगी और स्वस्थ रखने में मदद करती है। शिकंजी में अम्लपित्त और पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, और डिहाइड्रेशन से बचाव में भी मदद करती है।

less than 1 minute read
Dec 13, 2023
shikanji.jpg
3 amazing benefits of drinking Shikanji

शिकंजी पीने के फायदे
डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने में फायदेमंद
डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए शिकंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गर्मियों में सबसे ज्यादा जो समस्या होती है वो है डिहाइड्रेशन की। शरीर से पसीना आने और पानी की कमी के चलते शरीर को कई समस्याएं हो सकती है। गर्मियों में शिकंजी के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या से बच सकते हैं।

तनाव को दूर करने में फायदेमंद
तनाव को दूर करने के लिए शिकंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि शिकंजी पीने से डिप्रेशन और तनाव से आराम मिलता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शरीर के हाइड्रेड रहने से तनाव से दूर रहने में मदद मिलती है। वहीं, शिकंजी में नींबू का इस्तेमाल होता है, जो आपको रिलेक्स रखने में कारगर है।

स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए शिकंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि शिकंजी में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है जो आपकी स्किन और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। शिकंजी के सेवन से स्किन को गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
13 Dec 2023 05:34 pm
Published on:
13 Dec 2023 05:32 pm