स्वास्थ्य

5 बेस्ट टेस्टी सैलेड रेसिपी, जो वेट कम करने के साथ आपकी खूबसूरती भी निखारेंगे

Weight Loss diet: वेट बढ़ना जितना आसान होता है, घटना उतना ही मुश्किल, लेकिन वेट कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ अगर डाइट पर भी कंट्रोल किया जाए तो ये प्रक्रिया थोड़ी आसान जरूर होती है। तो चलिए आप आपको ऐसे पांच सैलेड रेसेपी के बारे में बताएं, जो आपके वेट को कम करने के साथ आपकी बॉडी में किसी पोषक तत्व की कमी नहीं आने देंगे और आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाएंगे।

3 min read
Mar 10, 2022
5_best_salad_recipes_which_are_useful_in_reducing_weight.jpg
5 बेस्ट सैलेड रेसिपी, जो वेट कम करने के साथ आपकी खूबसूरती भी निखारने का भी करेंगे काम

वेट कम करने वालों के सामने सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि ऐसा क्या खाएं कि उससे वेट भी कम हो और भूख भी न लगे। कई बार वेट कम करने के चक्कर में कम खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे वेट कम होने के साथ चेहरे से ग्लो ही गायब हो जाता है। इतना ही नहीं, कई बार पोषक तत्वों की कमी से कोई न कोई दूसरी समस्या या बीमारी पैदा हो जाती है। ऐसे में यह ध्यान देने की बात है कि वेट कम करने के लिए ऐसी डाइट ली जाए जो वेट कम करने में सहायक हो और खूबसूरती को भी कामय रखे।
इसके लिए चलिए आपको कुछ ऐसी सैलेड रेसेपी के बारे में बताएं जो अमूमन वेट कम करने के लिए ही जानी जाती है और उन्हें खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।

फल और सब्जियों को मिक्स कर या अलग-अलग भी सैलेड खाए जाते हैं। कई बार इन पर ड्रेसिंग डालने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। फाइबर रिच इन सैलेड में कई तरह के विटामिन, मिनिरल्स होते है। तो चलिए 5 बेस्ट वेट लॉस सैलेड रेसेपी के बारे में जानें।
1.क्लासिक ग्रीक सैलेड
क्लासिक ग्रीक सलाद फाइबर और प्रोटीन रिच होता है। ग्रीस की इस सलाद में टमाटर, कटी हुई ककड़ी, प्याज, ऑलिव और पनीर का यूज किया जाता है। आप चाहे तों इसमें कई और कलरफुल चीजें जैसे शिमला मिर्च, चुकंदर आदि डाल कर इसे और रिच कर सकते हैं। ये सलाद स्वाद से लेकर सेहत तक के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
2. फ्रूट पास्ता सैलेड
जैसा की नाम से ही क्लियर है कि इस सैलेड में पास्ता के साथ फ्रूट्स शामिल हाेता है। बस इसमें पास्ता व्हीट से बना होना चाहिए। पेट भऱने वाला ये हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत ही आसानी से बनता है। इसमें आप अपनी पसंद के कोई भी फ्रूट्स मिला सकते हैं। बस पहले पास्ते को उबाल लें और फिर ठंडा होने के बाद उसमें ताजे फल जैसे आम, अंगूर, संतरा, सेब, कीवी आदि को मिलाएं। चाहें तो आप इसमें नमक काली मिर्च या कोई दूसरे मसाले भी डाल लें।

3. स्प्राउट्स सैलेड
स्प्राउट्स से बने सैलेड प्रोटीन और फाइबर का खजाना होते हैं और अधिकतर घरों में खाया भी जाता है। रात में साबुत मूंग और चने को भीगा दें और अगले दिन इसे किसी गीले कपड़े में बांध कर या स्प्राउट्स वाले बॉक्स में डाल कर रख दें। जब इसमें अंकुर निकल आएं तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर और पिसे हुए मसाले मिलाएं। नींबू डालकर खाएं।
4. पनीर और वेजिटेबल सैलेड
पनीर और कई तरह की रंग-बिरंगी वेजिटेबल के साथ आप सैलेड बनाएं। चाहें तो प्रोटीन की जगह आप टोफू को इस्तेमाल कर लें। इस सैलेड में सारी ही चीजें कच्ची रखनी है। चुकंदर, बेरी, टमाटर, प्याज, खीरा, ककड़ी, शिमला मिर्च, लेट्युस और पनीर डाल कर इसमें नमक या कोई भी ड्रेसिंग को डालकर आप इसे खाएं।

5. ग्रीन सैलेड
ग्रीन सैलेड सिर्फ हरी सब्जियों से बनता है। खीरा, ककड़ी, शिमला मिर्च, लेट्युस, मटर, पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी कोई भी ग्रीन सब्जी या फल इसमें ऐड किए जा सकते हैं। सभी सब्जियों को बारीक काटें और फिर उसके बाद उसमें नमक, काली मिर्च डालें और नींबू डालकर उनका सेवन करें।
सैलेंड को चीजों से करें और रिच
सैलेड में आप उबले या कच्चे काबुली चने, काले चने, राजमा या नट्स को डाल कर इसे और रिच बना सकते हैं। इससे आपको फाइबर भी ज्यादा मिलेगा और प्रोटीन भी।

Published on:
10 Mar 2022 09:09 am