
one glass milk benefits: ग्वालियर के डॉक्टर्स ने बताया हर उम्र के लोगों की सेहत के लिए जरूरी है दूध। (photo:patrika creative)
milk benefits: आधुनिक जीवनशैली और खान-पान में आए बदलाव के बीच सेहतमंद रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दूध को सुपर ड्रिंक बताते हुए इसे दैनिक आहार का अनिवार्य हिस्सा बनाने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बचपन से लेकर बुढ़ापे तक, शरीर की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूध से बेहतर और संपूर्ण कोई दूसरा पेय पदार्थ नहीं है।
ग्वालियर के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, दूध को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दूध में केवल कैल्शियम ही नहीं, बल्कि विटामिन-डी, प्रोटीन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना एक गिलास दूध का सेवन 10 बीमारियों से बचाता है। खासतौर पर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और मानसिक तनाव को दूर कर बेहतर नींद लाने में मदद करता है।
डॉक्टर बोले- डेली रूटीन में दूध को (milk benefits) शामिल करना कई तरह की बीमारियों से बचाता है। बढ़ती उम्र में मददगार- समय के साथ कमजोर होती बोन्स (हड्डियों) को भी करता है मजबूत। बच्चे व युवा- शारीरिक विकास, मजबूत दांत और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है। वयस्क- दिनभर की थकान दूर करता है और मांसपेशियों (मसल मास) को बनाए रखता है। बुजुर्ग- कमजोर होती बोन्स को मजबूती देता है और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है।
Updated on:
04 Jun 2026 03:26 pm
Published on:
04 Jun 2026 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
